{"_id":"6a611289cfd82af0a40ca305","slug":"babhnans-sugar-spreading-sweetness-in-assam-and-bengal-basti-news-c-207-1-bst1013-162848-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: असम और बंगाल में मिठास घोल रही बभनान की चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: असम और बंगाल में मिठास घोल रही बभनान की चीनी
विज्ञापन
बभनान रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लोडिंग किया गया चीनी।संवाद
गौर। वर्षों बाद बभनान रेलवे स्टेशन से चीनी की रेल लोडिंग फिर शुरू हो गई है। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (यूनिट बभनान) की चीनी अब रेल मार्ग से असम और पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है।
इससे एक ओर चीनी मिल को परिवहन में सुविधा मिली है, वहीं रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। मालगाड़ियों में लोडिंग शुरू होने से स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार मिला है। पूर्वोत्तर रेलवे के बभनान स्टेशन से 15 जुलाई को असम के अजारा के लिए 42 वैगनों की पूर्ण रेक में करीब 2,688 टन चीनी भेजी गई।
इससे रेलवे को लगभग 38.30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके बाद 19 जुलाई को फिर 42 वैगनों की दूसरी पूर्ण रेक अजारा के लिए रवाना की गई, जिससे रेलवे को 38.26 लाख रुपये की अतिरिक्त आय हुई। वहीं 21 जुलाई को पश्चिम बंगाल के सैंथिया जंक्शन के लिए भी चीनी की लोडिंग की गई।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ, अरिजीत सिंह ने बताया कि उद्योगों के साथ समन्वय बढ़ाकर रेल माल परिवहन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बभनान स्टेशन से वर्षों बाद चीनी का रेल लदान शुरू होने से रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी, जबकि उद्योगों को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन का लाभ मिलेगा।