फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ayodhya: I have come to express my gratitude towards harmony

अयोध्या ः सौहार्द के प्रति आभार जताने आया हूं

Thu, 21 Nov 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya: I have come to express my gratitude towards harmony
बस्ती में परियोजनाओं का शिलान्यास करते सीएम योगी । - फोटो : BASTI
अयोध्या : सौहार्द के प्रति आभार जताने आया हूं : सीएम
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा में जनसभा सिर्फ चीनी मिल के लोकार्पण की नहीं है। यह जनसभा आभार ज्ञापन का है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आप सबने ने हरीश द्विवेदी को बस्ती से सांसद बनाया। देशभर के सांसदों के सहयोग से मोदी प्रधानमंत्री बने और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हमेशा के लिए खत्म किया, न्यायपालिका ने अयोध्या विवाद खत्म किया और आप सब ने शांति से स्वीकारा जिसका आभार जताने आया हूं।
ये कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। मुंडेरवा चीनी मिल में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री के कार्यों की जमकर सराहना की। कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व ने पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता को माना है। जो यहां के लोकतंत्र की मजबूती दर्शाती है। 500 वर्षों का विवाद 45 मिनट में न्यायपालिका ने निपटाया। जिसे पूरे देश ने जय श्रीराम कहकर शिरोधार्य किया। जबकि पिछली सरकारें दंगें आदि का भय दिखाती थीं। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कार्यों में पारदर्शिता से हर ओर विकास दिखाई दे रहा। भाजपा सरकारों की नियत में खोट नहीं है। गांव गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं हर तबके के लिए विकास परक योजनाएं संचालित हो रही हैं। अयोध्या से जनकपुर तक महामार्ग जल्द बनेगा इससे चार घंटे की दूरी कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान ही अधिकारियों चेताया कि रैन बसेरे के लिए रकम शासन ने जारी कर दी है। कोई भी गरीब सड़क की पटरियों पर नहीं सोएगा। गरीबों को कंबल वितरित किया जाए। स्कूलों में स्वटेर वितरण के लिए रकम दी गई है।
विज्ञापन

धरती के स्वास्थ के लिए संकल्प दिलाया
जनसभा संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण व धरती माता के स्वास्थ के लिए सभी से संकल्प कराया। कहा कि खेत में पराली नहीं जलाई जाए। खेत में अधिकतर जैविक खाद का प्रयोग करें। रासायनिक खादों के चलते धरती पर विपरीत असर पड़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का ही असर है कि जेई से होने वाली मौतों का आंकड़ा घटा है। डेंगू प्रभावितों की संख्या कम हुई। ऐसे ही स्वच्छ पर्यावरण से धरती का स्वास्थ बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed