{"_id":"629a54cf433bf83b0d00c23e","slug":"awarness-rally-conduct-basti-news-gkp4391505102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडट ने साइकिल रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडट ने साइकिल रैली निकाल किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडट ने साइकिल रैली निकाल किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पदमापुर पांडव नगर के एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्राचार्य ने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और आदमी निरोग रहता है। साइकिल सबसे अच्छा परिवहन है, इससे पर्यावरण की सुरक्षा होती है। बताया कि 2018 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने तीन जून को अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस घोषित किया। दुनिया के तमाम देश आज साइकिल दिवस के रूप में मना रहे है। यह रैली पद्मापुर, भरूकहवा, पंडूल घाट व मझियार होते हुए महाविद्यालय पर समाप्त हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. गोविंद श्रीवास्तव, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रजनी पटेल, रमेश चंद श्रीवास्तव और एएनओ डॉ. संदीप मौर्या आदि मौजूद रहे।