{"_id":"61c61e757d6cb40fcd5d8285","slug":"awarness-rally-conduct-basti-news-gkp421141614","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी की जागरुकता यात्रा को डीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी की जागरुकता यात्रा को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटरी की जागरुकता यात्रा को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
कोविड टीकाकरण, शीतलहरी से बचाव का दिया जाएगा संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से कोविड टीकाकरण और शीतलहरी से बचाव के लिए शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कहा कि कोविड टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य सामूहिक प्रयास से ही हासिल होगा।
रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष एलके पांडेय ने कहा कि ‘रोटरी चला गांव की ओर’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। क्लब उपाध्यक्ष डॉ.वीके वर्मा ने कहा कि जागरुकता के अभाव में अब भी गांवों में लोग कोविड टीकाकरण के प्रति संशय में हैं, यह रैली उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगी। कहा कि शीतलहर में घने कोहरे के दौरान प्राय: जागरूकता के अभाव में दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। हाइवे पर वाहन चालकों को प्रेरित किया जाएगा कि वह यातायात नियमों का पालन करें। आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता का विकास होता है।
इसके पूर्व रोटरी सदस्यों ने जिलाधिकारी को बुके और रोटरी क्लब का उद्देश्य पत्र सौंपा। इस मौके पर डॉ. विनोद अग्रहरि, डॉ. हेमंत पांडेय, मुनुरूद्दीन, सविता चौधरी, पार्वती वर्मा, पूजा वर्मा, शिवांगी यादव, माया, तान्वी वर्मा, सविता वर्मा, श्वेता वर्मा, श्वाती सिंह, अंजू यादव, वंदना यादव आदि मौजूद रहे।