{"_id":"62b8a25017bac0076b26f0df","slug":"awareness-to-ak-musht-smadhan-yojana-basti-news-gkp4417384139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस के तहत रैली निकालकर उपभोक्ताओं को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस के तहत रैली निकालकर उपभोक्ताओं को किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीएस के तहत रैली निकालकर उपभोक्ताओं को किया जागरूक
बस्ती। विद्युत निगम एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर शत प्रतिशत ब्याज में छूट दे रहा है। निगम योजना में लाभार्थी उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को मुख्य अभियंता के निर्देश पर अभियंताओं ने उपभोक्ता जागरुकता रैली निकाली।
मालवीय रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर से निकाली गई रंजीत चौराहा होते हुए रोडवेज तिराहा पहुंची। जहां उपभोक्ताओं को ओटीएस के फायदे बताए गए। रैली का नेतृत्व कर रहे अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार आर्या ने बताया कि ओटीएस के तहत घरेलू व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत ब्याज माफ किया जा रहा है। योजना के तहत उपभोक्ता बिजली बिल का मूलधन जमाकर कार्रवाई से छुटकारा पा सकते हैं। मौके पर अधिशासी अभियंता घनेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी राम इकबाल प्रसाद, वागीश कुमार गुप्ता, जितेंद्र मौर्या, विजय सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र प्रसाद, आशुतोष लाहिड़ी आदि मौजूद रहे।