फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Awareness program held at police stations student Shivangi becomes a station in-charge for an hour

Basti News: थानों पर चला जागरूकता कार्यक्रम...छात्रा शिवांगी एक घंटे के लिए बनी थानेदार

Fri, 16 Oct 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Awareness program held at police stations student Shivangi becomes a station in-charge for an hour
सोनहा थाने में एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष बनी छात्रा ​शिवांगी। संवाद - फोटो : credit
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-06 के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल, कॉलेज के अलावा थाना कार्यालयों में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आत्मरक्षा आदि की जानकारी दी गई। सोनहा थाने में छात्रा शिवांगी को एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन



भानपुर संवाद के अनुसार सोनहा थाना कार्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नरखोरिया एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर छात्राएं वार्डेन श्रीमती कंचन सिंह, सहायक अध्यापक शशिकला, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, सहायक अध्यापक शिखा के साथ पहुंची। छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश सिंह के निर्देश पर छात्रा शिवांगी को एक घंटे के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने बतौर थानाध्यक्ष कानून व्यवस्था को संभालने की जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी, महिला आरक्षी अर्चना ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम, बालिकाओं के अधिकारों एवं किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098 एवं 1930 के उपयोग के संबंध में भी बताया गया। वहीं गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बेलहिया गांव के पास महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान एंटी रोमियो की टीम ने दो व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया।




छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में इंद्रासन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय में यूट्यूब लिंक के माध्यम से जुड़कर बालक और बालिकाओं को साइबर अपराध की रोकथाम की जानकारी दी गई। हर्रैया में थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में एक निजी स्कूल के छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जबकि पैकोलिया थानाध्यक्ष मोतीचंद के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय में एलसीडी के जरिये छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed