{"_id":"60cce5568ebc3e30cf575f16","slug":"award-amar-ujala-foundation-basti-news-gkp3986158146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन समेत 10 संस्थाएं और पांच लोग सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन समेत 10 संस्थाएं और पांच लोग सम्मानित
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान में बेहतर सहयोग पर मिला सम्मान, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान में बेहतर सहयोग करने के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ समेत 10 संस्थाओं व पांच लोगों को सम्मानित किया। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर परिसर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में डीएम सौम्या अग्रवाल ने रक्तकोष विभाग की ओर से संस्थाओं के प्रतिनिधियों व लोगों को सम्मान पत्र व प्रतीक चिह्न दिया।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी को इसके लिए आगे आने चाहिए। एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोरोना काल में रक्तकोष में रक्त की कमी न होने पाए इसका प्रयास किया गया है। इसमें कुछ लोगों और कई संस्थाओं ने आगे बढ़कर योगदान दिया। उम्मीद है ये सभी आगे भी समाज हित में सहयोग करते रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने सभी का आह्वान किया कि रक्तदान कर पुण्य के भागी बने।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, विधायक संजय प्रताप जायसवाल,
संत रामपाल दास, राना कृष्ण किंकर सिंह, प्रबंधक स्वामी विवेकानंद डिग्री व फार्मेसी कॉलेज के साथ ही संत निरंकारी मंडल, रोटरी क्लब मिडटाउन, बस्ती घर फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, पतंजलि योग पीठ, कुष्ठ सेवा आश्रम, रेड क्रॉस सोसायटी, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आदि को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसआईसी आलोक वर्मा, डॉ. सुषमा सिन्हा, रक्तकोष अधिकारी डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. रामजी सोनी, ज्ञान श्रीवास्तव, अंजू सिंह, कीर्ति आनंद, अनुराधा सिंह, रूपम सोनी, राकेश, मो. इमरान, अभिषेक, संजय, जयंत पटेल आदि मौजूद रहे।