फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auto full of Kanwariyas overturned on the road, three injured

Basti News: कांवड़ियों से भरा ऑटो सड़क पर पलटा, तीन घायल

Thu, 01 Aug 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Auto full of Kanwariyas overturned on the road, three injured
हर्रैया। डूहवा मिश्र गांव के सामने कांवड़ियों से भरा ऑटो के सड़क पर पलटने से उसमें सवार तीन कांवड़िये घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ओरिजोत मोहल्ला निवासी राम चरन (55), सिद्धार्थनगर के बांसी कस्बा निवासी शिवराम (45) व उनका 13 वर्षीय पुत्र एक ऑटो में सवार होकर अयोध्या जल लेने जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे दुहवा मिश्र गांव के सामने आगे चल रहे कांवड़ियों के डीजे लगे वाहन के अचानक ब्रेक लेने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो में 11 कांवड़िये सवार थे।

इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में पांच कांवड़िये और घायल हुए है। घायलों में दिलीप कुमार यादव व कृष्ण कुमार यादव खरका देवरी थाना हर्रैया, सुधांशु कस्बा बभनान थाना गौर, घनश्याम त्रिपाठी बहादुरपुर थाना कलवारी और विवेक निषाद थाना कोतवाली बस्ती शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed