फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Auditorium to be built in OPEC Hospital Cali

ओपेक हॉस्पिटल कैली में बनेगा आडिटोरियम

Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Auditorium to be built in OPEC Hospital Cali
ओपेक हॉस्पिटल कैली में बनेगा आडिटोरियम
विज्ञापन

डीएम ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा
बस्ती। डीएम प्रियंका निंरजन ने मंडल मुख्यालय से सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर को जोड़ने वाली शहर के भीतर एक-एक सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। जर्जर आवास के स्थान पर अधिकारियों के लिए मल्टीस्टोरी पूल्ड आवास व ओपेक हॉस्पिटल में आडिटोरियम बनाने का आगणन तैयार करने के पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए हैं।
डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रही थीं। डीएम ने शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा की। 100 साल से अधिक पुराने राजकीय इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को हेरीटेज बिल्डिंग का दर्जा दिया गया है। दोनों विद्यालयों का मूल स्वरूप बनाए रखते हुए छत निर्माण का कार्य कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में यूपी पीसीएल की ओर से स्थापित 1307 हैंडपंप के सत्यापन के निर्देश सीडीओ को दिए। उन्होंने बनकटी एवं गौर में निर्माणाधीन दो वृहद गो आश्रय स्थल के निर्माण की समीक्षा की तथा पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि पशुपालन विभाग को तत्काल हैंडओवर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुुप्ता, अर्थ एवं संख्याधिकारी सादुल्ला, डीआईओएस डीएस यादव, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, शिव बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed