{"_id":"6175ab3615389c07e159db67","slug":"attempt-to-rape-woman-three-nominated-basti-news-gkp414097735","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म का प्रयास,तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म का प्रयास,तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, तीन नामजद
न्यायालय के आदेश पर दो महीने बाद केस दर्ज
पैकोलिया(बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने घटना के दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा है उसके घर से 400 मीटर दूर बाग में शौचालय बना है। वहां से कुछ दूरी पर वह सिलाई सेंटर चलाती है। 29 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह शौचालय में जा रही थी। गौर थानाक्षेत्र के रतनपुर खास गांव निवासी सोनू मौर्या, सुरेंद्र मौर्या तथा पैकोलिया थानाक्षेत्र के सिरकोहिया निवासी पवन कुमार यादव छेड़खनी करने लगे। तीनों लोगों ने उसे बाग में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि उसने मुकामी पुलिस व उच्चाधिकारियों से न्याय की फरियाद की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय ने 23 अक्तूबर को पैकोलिया पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।