फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   attack to police team

पुलिस टीम से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, पकड़ा गया

Mon, 27 Sep 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
attack to police team
पुलिस टीम से मारपीट कर फाड़ी वर्दी, पकड़ा गया
विज्ञापन

- हर्रैया थाने के बेलाड़े शुक्ल गांव में महिला की शिकायत पर पहुंची थी टीम
- महिला को कमरे में बंद कर जान से मारने की कोशिश का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल गांव में एक महिला की शिकायत पर उसके घर पहुंची पुलिस टीम के साथ बदसलूकी व मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने चलने की बात पर पीआरवी टीम के पुलिस कर्मियों के साथ महिला का पति उलझ गया। मारपीट करतेे हुए वर्दी भी फाड़ दी। सूचना पर थाने से पुलिस टीम पहुंची और आरोपी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसपर दो मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें एक मुकदमा महिला को मारने-पीटने व धमकाने तथा दूसरा मुकदमा पीआरवी टीम संग मारपीट, धमकाने व अन्य आरोप में दर्ज किया गया है।

बेलाड़े शुक्ल निवासी सुशीला देवी ने दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि पति प्रवेश कुमार के साथ सास कमला देवी, ननद अर्पिता व एकता ने दहेज की बात को लेकर मारपीट की और धमकाया। 26 सितंबर को कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की नीयत से तकिया से मुंह दबा दिया। किसी तरह जान बचाने के बाद पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी थी। सूचना पर रविवार शाम पीआरवी की टीम गांव में पहुंची थी। पीआरवी 0840 के प्रभारी हेड कांस्टेबल मंजेश यादव ने हर्रैया थाने में तहरीर देकर बताया कि शिकायत पर पहुंची टीम ने आरोपी प्रवेश को साथ थाने चलने के लिए कहा तो वह भड़क गया। आक्रोशित होकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अपशब्द कहने लगा। मारपीट पर आमदा होकर जान से मारने की धमकी दी और वर्दी भी फाड़ दी। कांस्टेबल सुनील कुमार व चालक राजेश यादव को मारापीटा। इसके साथ ही पीआरवी में लगे वायरलेस सेट को भी तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed