फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attack on Byker- case registerd

Basti News: हमलावरों ने बाइक सवार को किया लहूलुहान, रेफर, मु़कदमा दर्ज

Sun, 03 Jul 2022 07:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 07:59 AM IST
सार

घायल के पिता परमेश्वर की तहरीर के आधार पर प्रदीप निवासी परसा कुसुम, इरशाद निवासी बेलहरा थाना वाल्टगंज व एक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी तीनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Attack on Byker- case registerd
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती जिले के वाल्टरगंज क्षेत्र के देईपार स्थित पीएनबी के समीप सुबह लगभग सात बजे पहले से घात लगाकर बैठे तीन हमलावरों ने बाइक सवार को जान से मारने की नीयत से लोहे के राड से हमला कर दिया। इस हमले में बाइक सवार अभिषेक निवासी पचानू थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना के बारे में आसपास के लोगों ने परिजनों की जानकारी दी। घायल को लोगों ने पीएचसी सल्टौआ पहुंचाया, जहां उन्हें रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। मामले में सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद के साथ पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपनी बहन को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे रोककर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में घायल के पिता परमेश्वर की तहरीर के आधार पर प्रदीप निवासी परसा कुसुम, इरशाद निवासी बेलहरा थाना वाल्टगंज व एक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी तीनों नामजद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed