फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   atm became vacant

शहर से लेकर गांव तक के एटीएम हुए खाली 

Sun, 01 Apr 2018 11:16 PM IST
basti
basti Updated Sun, 01 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
atm became vacant
कंपनीबाग में बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : amar ujala
बस्ती। मार्च महीने के आखिरी सप्ताह के अंतिम चार दिन अवकाश के चलते नकदी का संकट बढ़ गया है। लगभग 90 प्रतिशत एटीएम खाली हैं। बैंकों में वार्षिक लेखा-जोखा दुरुस्त करने के चलते ज्यादा निकासी नहीं हो पाई। इसके कारण लोगों को रुपये के लिए परेशान होना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि हालत नोटबंदी जैसे हो गए है।
विज्ञापन

जिले में 27 बैंकों की 178 शाखाएं हैं। साथ ही 110 एटीएम लगे हैं। शनिवार और रविवार को अधिकतर उपभोक्ता एटीएम का केबिन झांकते नजर आए। गांधी नगर मुख्य बाजार में विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम हैं लेकिन सभी खाली हैं। रोडवेज स्थित यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दो दिन से रुपये नहीं निकल रहे है। यही हाल कंपनी बाग के ऐक्सिस बैंक, बीएनबी, स्टेट बैंक तथा मालवीय रोड पर स्थित अन्य एटीएम का भी रहा। कप्तानगंज के सुरेश ने बताया कि शहर के कई एटीएम में रुपये के लिए चक्कर लगाया, लेकिन कही भी रकम नहीं निकल सका। इसी प्रकार कटरा, पुराना आरटीओ, पांडेय बाजार, अस्पताल रोड, आवास विकास, मंगल बाजार के एटीएम पर भी लोग चक्कर लगाते रहे। कुदरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाऊं के प्रधान अभिषेक पांडेयने बताया कि गायघाट, कलवारी, कुसौरा में कुल तीन एटीएम लगे हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से रुपये नहीं निकल रहे हैं। बच्चों का एडमिशन, गन्ने की बुवाई के अलावा शादी विवाह आदि की खरीदारी के लिए भी परेशानी हो रही है। बनकटी के अमर अग्रहरि की भी यही पीड़ा थी।  
विज्ञापन


एकमात्र एटीएम वह भी खराब 
कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक एटीएम ठीक से काम नहीं करने के चलते बैंकों में भीड़ रहती है। कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम आएदिन खराब रहता है। दुकानदार अनिल कहते हैं कि कुछ भी नहीं बदला। पहले भी पैसे के लिए बस्ती जाना पड़ता था वही स्थिति आज भी है। रुपये पाना तो कठिन है ही खाते का बैलेंस चेक करना भी कम नहीं क्योंकि आएदिन शटर डाउन रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी का शटर तक नहीं खुला 
छावनी प्रतिनिधि के मुताबिक बाजार में एसबीआई और पीएनबी का एटीएम लगा है। रविवार को एसबीआई के एटीएम से कैश निकला लेकिन पीएनबी के एटीएम का शटर तक नहीं खुला। यहां सुरक्षा गार्ड भी कोई नहीं है। हालत यह है कि आएदिन कैशलेस होकर मशीन डिब्बा बनी रहती है। 


बनकटी में दो एटीएम दोनों कैशलेस
बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में सिंडिकेट और एसबीआई का एटीएम है लेकिन ग्राहकों के किसी काम का नहीं। कैशलेस होने से खाताधारक जिला मुख्यालय के एटीएम का चक्कर लगाते हैं। बस्ती-महुली मार्ग स्थित सिंडिकेट बैंक का एटीएम बंद रहता तो एसबीआई का एटीएम महीनों से नहीं चला। शिवरतन विश्वकर्मा, अमर अग्रहरि, प्रभाकर पाल, अंबुल पाल, दीपू, पिल्लू चौरसिया का कहना है कि सिंडिकेट का एटीएम कभी-कभी खुल भी जाता है लेकिन एसबीआई का एटीएम हमेशा बंद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed