{"_id":"64ca9a8abdf68a321c045036","slug":"association-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2212-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेवात में हुई घटना के विरोध में बजरंग दल ने जलाया आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेवात में हुई घटना के विरोध में बजरंग दल ने जलाया आतंकवाद का पुतला
Wed, 02 Aug 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
- आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हरियाणा के मेवात (नूंह) में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुए हमले के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले को जलाया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इससे पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए कंपनी बाग चौराहा पहुंचे और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कुंवर नागेंद्र ने कहा कि पूरे देश में हिंदुओं की धार्मिक यात्राओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। सरकारें ठोस कार्रवाई करने के बजाय तमाशबीन बनी हुई हैं। इससे देश में जिहादी मानसिकता को बढ़ावा मिल रहा है।
प्रदर्शन में प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, प्रांतमंत्री नागेंद्र, विनय, सुनीत पांडेय, प्रमोद पांडेय, महेंद्र शंकर, मनमोहन तिवारी, अमित, मनीष सिंह आदि शामिल रहे। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, मेवात घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम गुलाबचंद्र को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू विरोध साजिश को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि सरकार से समय रहते हुए घटना का संज्ञान नहीं लिया तो सभी को परिणाम भुगतना पड़ेगा। मौके पर अतुल शर्मा हिंदुस्तानी, संतोष कसौधन, कुंदन कसौधन, रघुनाथ पांडेय, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।