फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Assistant teacher suspended in Ayodhya jail

अयोध्या जेल में बंद सहायक अध्यापक निलंबित

Sat, 18 Sep 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended in Ayodhya jail
अयोध्या जेल में बंद सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में मारपीट और लूटपाट का है आरोप
बस्ती। अयोध्या में संपत्ति विवाद में मारपीट और लूटपाट के आरोप में अयोध्या जेल में 12 सितंबर से निरुद्ध सहायक अध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने शनिवार को निलंबित कर दिया।

बीएसए ने बताया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्वर्गद्वार की ज्योति ने मुकामी थाने में सुनील कुमार पांडेय व अन्य के खिलाफ मारपीट करने और जेवरात लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में सुनील को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। अयोध्या पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दिए जाने के बाद विभागीय जांच कराई गई। पता चला कि सुनील कुमार पांडेय निवासी कोठवा थाना गौर पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर (कुचुरूपुर) गौर में कार्यरत हैं। वह स्कूल से आठ सितंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी कुदरहा मुसाफिर सिंह पटेल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed