फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Assets worth Rs 1.01 crore of five accused seized

Basti News: गैंगस्टर के तीन मामलों में पांच आरोपियों की 01.01 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 21 Sep 2023 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 21 Sep 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Assets worth Rs 1.01 crore of five accused seized
नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह के साथ गैंगस्टर की संप​त्ति जब्त करने पहु़ंची पुलिस टीम।
गैंगस्टर के तीन मामलों में पांच आरोपियों की 01.01 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन


- अवैध शराब के दो और लूट व साजिश के एक मामले में की गई थी गैंगस्टर की कार्रवाई
- परशुरामपुर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की यह कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध शराब का धंधा करने के वाले और लूट मामले में शामिल रहे पांच आरोपियों की एक करोड़ एक लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर लिया। इनमें दो मामला अवैध शराब बनाकर उसका धंधा करने और एक लूट के मामले में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी।

परशुरामपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र के सेवरा पट्टी गांव में 2020 में अवैध शराब बनाने के अड्डे पर छापेमारी की थी। जिसमें भारी मात्रा में शराब और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। इस मामले में सेवरापट्टी गांव के झगरू उर्फ लाल बहादुर , सुनील केवट, ओमप्रकाश व बंगाली उर्फ अमर को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। छानबीन में पाया गया कि इन चारों ने अपराध से काफी संपत्ति अर्जित किया है। बुधवार को चारों की मिलाकर अनुमानित 82 लाख रूपये की संपत्ति जब्त की गई। इसी तरह परदेसी निवासी बरहपुर पांडेय को भी अवैध शराब बनाने के मामले में गैंगस्टर के तहत निरुद्ध किया गया था। उसकी अनुमानित 20 लाख रूपये की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन

जब्त करने की तीसरी कार्रवाई लूट और लूट की साजिश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सौरभ सिंह निवासी सिरसहवा के विरुद्ध की गई। उसके खिलाफ भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस को उसकी संपत्ति तो नहीं मिली मगर उसके बैंक खाते में जमा एक हजार रुपये जब्त किया। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि तीनों स्थानो से एक करोड़ एक लाख एक हजार की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया है। कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार हरैया ऋषभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर के अलावा उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, मुस्तफा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed