फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Assault over allegations of causing a wedding to be called off; several injured.

Basti News: शादी तुड़वाने के आरोप में मारपीट, कई लोग घायल

Fri, 19 Jun 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Assault over allegations of causing a wedding to be called off; several injured.
नगर बाजार। कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में बेटी की शादी तुड़वाने के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गायघाट निवासी कन्हैयालाल पुत्र स्वर्गीय गुरुचरन द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शालू का विवाह गांव केसरई थाना गौर में तय किया था। आरोप है कि पड़ोस की युवती शालिनी पुत्री दयानन्द ने शालू के होने वाले ससुराल पक्ष से फोन पर संपर्क कर विवाह तुड़वाने का प्रयास किया।कन्हैयालाल के अनुसार जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर दयानन्द उर्फ दयालू पुत्र उमा प्रसाद के घर पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पर दयानन्द नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद 6 जून को सुबह कन्हैयालाल के घर के पास विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अंगद पुत्र दयानन्द ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जबकि रुक्मिणी, शालिनी और सुदामा पत्नी दयानन्द ने मिलकर कन्हैयालाल की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कन्हैयालाल के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस के हाथ पर भी लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उसका हाथ टूट गया। वहीं आदर्श 14 वर्ष को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में कन्हैयालाल के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव कर रहे उनके भांजे राज पुत्र अनिल 18 वर्ष तथा बड़े पुत्र आदित्य 21 वर्ष के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं कन्हैयालाल की पत्नी गायत्री 45 वर्ष और पुत्री साक्षी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि साक्षी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मां-बेटी को जमीन पर पटक दिया गया और लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे दोनों घायल हो गईं।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कन्हैयालाल की तहरीर के आधार पर दयानन्द उर्फ दयालू, अंगद, रुक्मिणी, शालिनी और सुदामा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed