फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASP reviewed the security arrangements of the court

Basti News: एएसपी ने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 18 Jun 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
ASP reviewed the security arrangements of the court
बस्ती। जीवा कांड के बाद जनपद न्यायालय की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार को एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी और कोतवाल शशांक शेखर राय ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया और सुरक्षा में तैनात एसआई पारसनाथ को निर्देश दिया कि बिना जांच किसी को गेट के अंदर प्रवेश न दिया जाए। एएसपी न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर चर्चा किया। पदाधिकारियों से एएसपी ने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा में सभी का योगदान चाहिए। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी की नियमित जांच की व्यवस्था लागू की गई है। ताकि परिसर में किसी भी संदिग्ध को घुसने से रोका जा सके। एएसपी ने न्यायालय सुरक्षा प्रभारी पारसनाथ को निर्देश दिया कि परिसर में सुरक्षा के लिए स्थापित उपकरणों की कार्य क्षमता की नियमित जांच कराएं, यदि कोई उपकरण खराब है तो उसे तुरंत ठीक कराएं। उपकरणों के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मी ही लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed