{"_id":"65132a268cacd1f4300057a4","slug":"asha-worker-kidnapped-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4967-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आशा कार्यकर्ता को अगवा करने के मामले में की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आशा कार्यकर्ता को अगवा करने के मामले में की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 27 Sep 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
- नगर थाने के न्योरीगाड़ा कुसरौत मोहटा घाट की रहने वाली हैं सुमन
- गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के पास महिला को छोड़कर भाग गए थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल काॅलेज के पास अचेत अवस्था में मिली आशा कार्यकर्ता के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उसने अज्ञात बोलेरो सवार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। तहरीर में उन्होंने बताया कि शहर के कंपनी बाग क्षेत्र से उसकी पत्नी को बोलेरो से अगवा कर लूटपाट की गई। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
नगर थानाक्षेत्र के मोहटा गांव के रामजतन ने तहरीर दी कि उनकी पत्नी सुमन आशा कार्यकर्ता हैं। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक से पत्नी को कंपनी बाग छोड़ कर गए थे, जिसके बाद वह गायब हो गई। बाद में पता चला कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर कुछ लोग बोलेरो से ले गए और जेवरात लूटकर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के पास धकेलकर भाग गए। होश आने के बाद वह मेडिकल काॅलेज चौकी पर गई और पुलिस कर्मियों को जानकारी दी।
सोमवार रात उसे गोरखपुर से बस्ती जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसने बताया कि वह एक ऑटो में बैठ गई थी। ऑटो में दो लोगों ने रुमाल झाड़ा, जिसमें कोई नशीला पदार्थ था, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद कुछ ही दूर आगे खड़ी बोलेरो में उसे दो अन्य लोगों की मदद से बैठा लिया गया। रास्ते में जेवरात छीनने के बाद बीआरडी मेडिकल के पास अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।