{"_id":"657df567edfe8d952c0462f4","slug":"asha-worker-caught-as-broker-basti-news-c-208-1-sgkp1009-15221-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दलाल समझ आशा कार्यकर्ता को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दलाल समझ आशा कार्यकर्ता को पकड़ा
Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में संचालित महिला अस्पताल में घूम रही एक महिला को दलाल समझकर स्वास्थ्यकर्मी ने शनिवार को पकड़ लिया। इसको लेकर महिला और कर्मचारी के बीच विवाद होने लगा। जांच में महिला आशा कार्यकर्ता निकली और रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए आने की बात कही। इसके बाद प्राचार्य ने हिदायत देकर छोड़ दिया। हालांकि कर्मचारियों का कहना था कि आशा कार्यकर्ता अक्सर मेडिकल कॉलेज में घूमती दिखती है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन दलालों का वर्चस्व तोड़ने के लिए सक्रिय हो गया है। शनिवार को महिला अस्पताल की बिल्डिंग में घूम रही एक आशा कार्यकर्ता पर संदेह होने पर स्वास्थ्यकर्मी ने शोर मचाया और गार्ड की मदद से उसे पकड़ लिया। आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी के बीच कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ता देख गार्ड उसे लेकर प्राचार्य के कक्ष में पहुंचा। प्राचार्य ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी।
जांच में महिला ने आशा कार्यकर्ता ने अपनी आईडी दिखाई। इसके बाद हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद पहुंची कोतवाली पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। दो दिन पूर्व महिला अस्पताल में बच्चा चोरी के अफवाह पर कर्मचारियों और वार्ड में भर्ती प्रसूताओं में खलबली मच गई थी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा व्यवस्था के नोडल डॉ. सौरभ द्विवेदी ने बताया कि संदेह होने पर महिला को पूछताछ के लिए कार्यालय तक लाया गया था। जांच में पता चला कि वह आशा कार्यकर्ता है। हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
ओपीडी में मास्क लगाकर आ रहे दलाल
सूत्रों की माने तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन के सक्रिय होने के बाद दलाल अब मास्क लगाकर आ रहे हैं। काफी दिनों से मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा में तैनात कई गार्डों की मदद से मरीजों को बरगला कर निजी अस्पतालों में भेज रहे हैं, क्योंकि मेडिकल कॉलेज के अधिकांश डॉक्टर निजी क्लीनिकों पर बैठ रहे हैं।