{"_id":"613a4a398ebc3e5f9926e0d0","slug":"asha-will-record-the-details-of-fever-victims-basti-news-gkp4085666127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार पीड़ितों का ब्योरा दर्ज करेंगी ‘आशा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार पीड़ितों का ब्योरा दर्ज करेंगी ‘आशा’
विज्ञापन
बुखार पीड़ितों का ब्योरा दर्ज करेंगी आशा
बस्ती। वायरल फीवर से लोगों खासकर बच्चों को बचाने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक गंभीर है। सीएमओ ने एडवाइजरी जारी कर वायरल बुखार पर गंभीर रुख अख्तियार किया है। इसके लिए जिले में 16 सितंबर तक अभियान चलेगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार पीड़ितों का ब्योरा दर्ज करेंगी। जिस घर में बुखार पीड़ित मिलेंगे, उन्हें तत्काल ब्लॉक स्तर पर स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाएगा।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि इन दिनों मौसम के चलते वायरल फीवर तेजी से पांव पसार रहा है। इस पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। 16 सितंबर तक चलने वाले अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह पता लगाएंगी कि किस घर में कितने लोगों को बुखार है। आशा कार्यकर्ता 15 दिन के भीतर व 15 दिन के बाद के बुखार पीड़ित का अलग-अलग ब्योरा दर्ज करेंगी। सीएमओ ने बताया कि अभियान को गतिशील बनाने के लिए ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में दवा व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी होगी कि वे बुखार पीड़ित को तत्काल अस्पताल भेजें। यदि कोई सक्षम नहीं है तो उसे एंबुलेंस से भेजा जाएगा। सीएमओ के मुताबिक जिले में भरपूर मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं।
बुखार से पीड़ित मासूम की बीआरडी में मौत
बभनान (बस्ती)। गौर ब्लॉक के गड़हादलथम्न गांव में तेज बुखार से पीड़ित मासूम की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में कई लोग बुखार, जुकाम से पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अल्पेश सिंह के अनुसार सात माह का बेटा एक सप्ताह पहले तेज बुखार से पीड़ित हुआ। आसपास इलाज कराने के बाद राहत न मिलने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। 55 वर्षीय शिव प्रकाश सिंह मुन्ना को भी एक सप्ताह से बुखार-जुकाम है। बताया कि घर में अन्य लोग भी इसके चपेट में है। गांव के झिनकू, शिव मूर्ति यादव के परिवार में पत्नी, बेटे संदीप व बेटी को भी बुखार-जुकाम है। सीएचसी गौर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरजीत बरईया बताया कि गड़हादल्थम्न गांव में तेज बुखार से मासूम की मौत होने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। गांव में अन्य लोग बुखार-जुकाम से पीड़ित हैं, यह जानकारी आशा कार्यकर्ता के माध्यम से मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।