{"_id":"6ae11767dd831b12f4008bd9","slug":"arrested-with-a-stolen-ultrasound-machine-and-a-car-basti-news-c-207-1-bst1011-170422-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी की अल्ट्रासाउंड मशीन और कार के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी की अल्ट्रासाउंड मशीन और कार के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी करने के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। स्रोत- पुलिस
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज पुलिस ने पैथोलॉजी सेंटर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 46 लाख रुपये कीमत की दो अल्ट्रासाउंड मशीनें और एक कार बरामद की है। आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। कप्तानगंज सीएचसी के सामने संचालित सत्या पैथोलॉजी सेंटर में 23 सितंबर की रात चोरों ने शटर का ताला काटकर अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, उपकरण और नकदी चोरी कर ली थी। सेंटर संचालक सुधाकर पाठक और आशुतोष कुमार पांडेय की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात सूर्या हॉस्पिटल, विक्रमजोत में छापेमारी के दौरान चोरी की दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनें और कार बरामद की गईं। इसके बाद पुलिस ने पूरे काशीराम, छावनी निवासी विपिन पांडेय को बिहरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विक्रमजोत में उसका सूर्या हॉस्पिटल है। अस्पताल में आधुनिक मशीनें लगाने के लिए उसके पास पर्याप्त पूंजी नहीं थी। ऐसे में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। आरोपियों ने 23 सितंबर की रात कप्तानगंज स्थित सत्या पैथोलॉजी सेंटर और 16 अक्तूबर की रात लखनऊ के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित फर्स्ट स्कैन डायग्नोसिस सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीनें चोरी की थीं।
विज्ञापन
सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई में कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, एसएसआई कमलेश गौड़, एसआई अनिल कुमार त्रिपाठी और एसओजी प्रभारी विकास यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।