{"_id":"6026c88e8ebc3ee93e12b486","slug":"arrested-for-theft-four-bikes-recovered-basti-news-gkp384514013","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोपित गिरफ्तार, चार बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का आरोपित गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
विज्ञापन
चोरी का आरोपित गिरफ्तार, चार बाइक बरामद
छावनी (बस्ती)। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात विक्रमजोत-अमारी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान अंतरजनपदीय बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की चार बाइक उसके कब्जे से बरामद की गई है।
सीओ शेषमणि उपाध्याय ने थाने पर प्रेसवार्ता करके बताया कि संदिग्ध बाइक को रोककर उसका नंबर चेक किया गया। आरोपित से गहनता से पूछताछ करने पर नसिर अहमद निवासी रजवापुर थाना परशुरामपुर ने कबूल किया कि बाइक चोरी की है।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विक्रमजोत के कवलपुर गांव के एक खंडहर में छिपा कर रखी गई तीन और बाइक को बरामद किया। चारों बाइक पर लिखा गया नंबर फर्जी मिला है। सभी गोंडा और बस्ती जिले से चुराई गईं थीं। इस कार्य को वह अकेले अंजाम देता था।