{"_id":"5ee25e4b8ebc3e4324626aa5","slug":"arrest-in-crime-to-e-ticket-basti-news-gkp3543710137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकट का धंधेबाज सन्नी राय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टिकट का धंधेबाज सन्नी राय गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-टिकट का धंधेबाज सन्नी राय गिरफ्तार
बस्ती। तत्काल ई-टिकट के धंधे से जुडे़ आरोपित सन्नी राय को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे रोडवेज के पास से गिरफ्तारकर लिया। इस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
सन्नी राय उर्फ राजा भाई गोरखपुर के गोला बाजार क्षेत्र के भूपगढ़ का मूल निवासी है। वह फिलहाल गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के बुद्ध बिहार पार्ट सी तारामंडल में रहता था। प्रभारी चौकी जेल गेट जनार्दन प्रसाद को हमराह एसआई सचिंद्र, हेड कांस्टेबल अवधेश वर्मा के साथ रोडवेज पर मौजूद रहने के दौरान सन्नी राय के गुजरने की सूचना मिली।
यह बदमाश पुरानी बस्ती थाने में गैंगस्टर का भी आरोपित है। दिसंबर 2019 में आरपीएफ व पुलिस ने उसे उसके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
तत्काल टिकट के जरिए आईआरसीटीसी को करोड़ों का चूना लगाने वाले हाईटेक हैकरों के गिरोह का पुलिस और आरपीएफ के संयुक्त आपरेशन में दो दिसंबर 2019 को पर्दाफाश किया गया था। इस गिरोह के गुर्गे आईआरसीटीसी की आईडी का फर्जी साफ्टवेयर बना लिए थे। उसका लिंक वाट्सएप चैट के जरिए अपने एजेंट्स को मुहैया कराते थे।
साफ्टवेयर गिरोह के लोग यू-ट्यूब पर वीडियो के रूप में बेचते थे। बरामद लैपटॉप व मोबाइल में यू-ट्यूब चैनल राजा भाई टीएस ग्रुप एडमिन आईबुल के कई वीडियो मिले थे। आरोप था कि सन्नी राय ही उस चैनल को चलाता था, जिसके एवज में उसे कमीशन मिलता था।