फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन वाहन लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
arrest
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तीन वाहन लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो सिपाही, दो बदमाश घायल, पुरानी बस्ती के चैनपुरवा फ्लाई ओवर के पास हुई मुठभेड़
- दो बदमाश गोंडा जनपद और एक बिहार के मधेपुरा का निवासी, लूटी गई बोलेरो भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह चैनपुरवा फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ में तीन वाहन लुटेरों को पकड़ा। इस दौरान फायरिंग में एसओजी के दो हेड कांस्टेबल और दो बदमाश घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस व पुरानी बस्ती थाने की टीम ने चैनपुरवा फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे और हड़बड़ी में वाहन पेड़ से टकरा गया। इसके बाद बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। हमले में एसओजी के हेड कांस्टेबल आदित्य पांडेय व स्वॉट के देवेंद्र निषाद गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी और पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभिमन्यु कुमार साव निवासी भरोई बाजार थाना भरोई बाजार जिला मधेपुरा (बिहार), सोनू पांडेय उर्फ रावण और करन पांडेय निवासी पूरे उदई फिरोजपुर, थाना कोतवाली, गोंडा को गिरफ्तार किया गया है। अभिमन्यु व सोनू के पैर में गोली लगी है। दोनों खतरे से बाहर हैं। इनके कब्जे से पेट्रोल पंप से लूटी गई बोलेरो, दो तमंचे, तीन मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ लूट, पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। करन के खिलाफ गोंडा कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

गोरखपुर से बुक करवाकर बस्ती में लूटी थी बोलेरो
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने बताया कि 16 जून को गोरखपुर से अयोध्या जाने के लिए बोलेरो बुक की थी। इसे बस्ती टोल बैरियर के एक किलोमीटर के पहले तमंचे के बल पर बोलेरो चालक को धक्का देकर गिरा दिया गया। वाहन लेकर वे बभनान की तरफ भाग गए। बदमाशों ने बताया कि हम लोग बोलेरो को बिहार ले जाकर उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस से घिरने के बाद घबराहट में गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हम लोग पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed