{"_id":"5ff8ab928ebc3e2e2c37c8b8","slug":"arrest-basti-news-gkp3801199178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
ठग गिरोह के दो अभियुक्त गिरफ्तार।
- फोटो : BASTI
दो इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
फूड प्रोसेसिंग व कृषि उत्पादन कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये जमा कराकर भागने का है आरोप
2015 में फरार हो गए थे कंपनी के अधिकारी, कंपनी में बस्ती निवासी निदेशक भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फूड प्रोसेसिंग व कृषि उत्पादन कंपनी के नाम पर लोगों का करोड़ों रुपये जमा करवाकर फरार दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक को नगर और दूसरे को कोलकाता से पकड़ा गया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये को इनाम था।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि ठग गिरोह में शामिल विकास हवलदार वर्ष 2016 में दर्ज हुए मुकदमे की पैरवी करने आया था। उसे कचहरी चौराहे के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं तनमय मित्रा को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। वहां के स्थानीय न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। ठगी के दोनो आरोपी पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के गन्ती लस्कर पारा के निवासी हैं। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार ठगों ने 2009 से लेकर 2015 के बीच फूड प्रोसेसिंग व कृषि उत्पादन कंपनी खेली। इसकी तीन शाखाएं जिले में भी खोली गईं थी। कंपनी में शहर के कई डायरेक्टर थे। फाइनेंस कंपनी की तरह कंपनी ने तमाम योजनाएं लांच करके उसमें कमीशन एजेंट और अधिकारी नियुक्त किए। जो कमीशन पर लोगों से निवेश कराते थे। 2015 तक करीब 16 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद एक दिन अचानक कंपनी के कर्मचारी व निदेशक ताला लगाकर भाग गए। इस संबंध में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
------------
जब्त होगी सौ करोड़ की संपत्ति
- विकास हवलदार (डायरेक्टर), तनमय मित्रा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कोलकाता और आंबेडकरनगर में लगभग 100 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। इसमें जमीन आठ बीघा करीब 02.50 करोड की मजलिस साह रोड बेहला कोलकाता, 87 करोड़ की लागत से सिंगूर कोलकाता में फूड प्रोसेसिंग कंपनी स्थापित की। इसके अलावा वारासात कोलकाता में कंपनी के नाम 13 बीघा भूमि जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ है खरीदी। एसपी ने बताया कि गैंगस्टर के तहत संपत्ति जब्त कर सेबी के नियमानुसार भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव, निरीक्षक क्राइम ब्रांच कपिल मुनि सिंह, निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के अलावा निरीक्षक जितेन्द्र यादव एवं सर्विलांस सेल के कांस्टेबल हिन्दे आजाद, हरेन्द्र यादव, शिव प्रसाद गौड, महिला आरक्षी संध्या कन्नौजिया आदि की सराहनीय भूमिका रही।