फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

पुलिस टीम पर फायरिंग, 15 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
arrest
परशुरामपुर पु​लस ने इनामी समेत दो को पकड़ा। - फोटो : BASTI
पुलिस टीम पर फायरिंग, 15 हजार के इनामी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सर्विलांस, स्वाट की मदद से परशुरामपुर पुलिस को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर (बस्ती)। स्वाट, सर्विलांस और परशुरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे क्षेत्र की रायपुर पुलिया के पास 15 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान टीम पर बदमाशों ने फायरिंग भी की।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि परशुरामपुर और लालगंज थाने में लूट समेत अन्य वारदातों में वांछित रणजीत यादव उर्फ सोखा उर्फ पहलवान निवासी उसरापार थाना महुली संतकबीरनगर की पुलिस को तलाश थी। उसका हाल पता मिर्जापुर थाना खोराबार गोरखपुर पता चला था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी रणजीत अपने साथी दीपू के साथ रायपुर पुलिया के पास मौजूद हैं। इसके बाद थाना प्रभारी परशुरामपुर अशोक कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी विनोद कुमार यादव और सर्विलांस प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने दोनों को टीम के साथ घेर लिया। पुलिस को देखते ही दोनों फायर कर भागने लगे। दोनों को दबोच लिया गया। इनके पास से 7.62 ग्राम सोने और 3.80 ग्राम चांदी के आभूषण, चोरी की बाइक, 16 हजार नगद, पिस्टल, कारतूस, नौ मोबाइल फोन बरामद किया गए। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी व लूट के माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा है अपराध का इतिहास
एसपी के अनुसार, इनामी रणजीत यादव उर्फ सोखा उर्फ पहलवान के खिलाफ बस्ती जिले के परशुरामपुर व लालगंज थाने में छह से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। देवरिया कोतवाली में चोरी का केस दर्ज है। अन्य जनपदों से अपराध का डाटा जुटाया जा रहा है। पूछताछ में रणजीत ने बताया कि गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, कुशीनगर समेत आस-पास के जिलों में बाइक से घूम-घूम कर असलहे दिखाकर चेन स्नेचिंग, लूट, मोबाइल छीनना, चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद बाइक दोनों ने आरटीओ कार्यालय देवरिया से चुराई थी। नौ मोबाइल में से एक मोबाइल मुकेश यादव निवासी पिपरपाती थाना लालगंज व विजय निवासी बानपुर थाना लालगंज के साथ मिलकर ग्राम कुवरापुर से चोरी किया था। अन्य आठ मोबाइल अलग-अलग जिलों से छीना व चोरी किया है।

इस टीम को मिली कामयाबी
टीम में परशुरामपुर के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, स्वॉट प्रभारी विनोद कुमार यादव, सर्विलांस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, थाने के एसएसआई कन्हैया पांडेय, एसआई संजय कुमार यादव, मनीष कुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल अनवर अली, सतीश सिंह, कमलेश कुमार, हरेंद्र यादव, विनीत यादव, स्वॉट टीम के हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, मनिंद्र प्रताप चन्द, रमेश गुप्ता, देवेन्द्र निषाद, सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति, सर्वेश नायक, जितेन्द्र यादव, दीपक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed