फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrangements are being made considering the crowd of five lakh Kanwadis

Basti News: पांच लाख कांवड़ियों की भीड़ मानकर हो रहे इंतजाम

Thu, 11 Jul 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are being made considering the crowd of five lakh Kanwadis
- 10 जोन 19 सेक्टर में बांटा जाएगा कांवड़ यात्रा मार्ग
विज्ञापन

- - 29 जुलाई की सुबह से हो जाएगा रूट डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। 74 किलोमीटर की इस यात्रा में इस बार पांच लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि इस बार जल्दी बारिश बारिश होने की वजह से रोपाई करके फुरसत पा चुके ग्रामीण तबके के शिवभक्तों की संख्या ज्यादा रहेगी। इसे देखते हुए पहले से ही सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। डायवर्जन से लेकर सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। एसपी गोपालकृष्ण चौधरी ने 10 जोन और 19 सेक्टर में बांटकर निगरानी की जाएगी। सभी जोन व सेक्टर में मजिस्ट्रेट व पुलिस राजपत्रित अधिकारी लगाए जाएंगे।
बताया कि फोरलेन के एक साइड की लेन कांवड़ यात्रियों के लिए रहेगी। जबकि दूसरी लेन रिजर्व रहेगी। अगर भीड़ बढ़ती है तो जरुरत के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि मंदिरों में भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। कुल डेढ़ हजार पुलिस कर्मी वर्दी और सादे कपड़ों में तैनात किए जाएंगे। इसके लिए बाहर से भी फोर्स की डिमांड भेज दी गई है। एक एएसपी, आठ सीओ व 50 इंसपेक्टर, 500 एसआई, मुख्य आरक्षी, आरक्षी बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

-----------
29 जुलाई से होगा रूट डायवर्जन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर सोमवार 29 जुलाई 2024 से ही सामान्य आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाएगी। लखनऊ से गोरखपुर की यात्रा करने वाले मुसाफिर गोंडा, बलरामपुर, डुमरियागंज, मनौरी होकर तथा दूसरे रूट सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर वाया टांडा, कलवारी राममजानकी मार्ग होते हुए गोरखपुर की यात्रा कर सकेंगे। यह डायवर्जन कांवड़ यात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यह है रूट डायवर्जन प्लान
- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा।

- गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन (सरकारी बस) बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी।

- आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

- लखनऊ, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी।

- लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed