फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arav reached by bycycle

राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने पहुंचे आरव

Thu, 05 May 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
arav reached by bycycle
मणिपुर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा बस्ती पहुंचनें पर लोगो ने माला पहनाकर किया स्वागत। संवाद - फोटो : BASTI
राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने पहुंचे आरव
विज्ञापन

दस वर्षीय आरव मणिपुर के मोहरांग से दिल्ली तक साइकिल से करेंगे 2500 किमी की यात्रा
1944 में नेताजी ने मोहरांग में लहराया था तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर मणिपुर के मोहरांग से कक्षा छह में पढ़ने वाले दस वर्षीय आरव राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने निकले हैं। दिल्ली के निवासी चिकित्सक पिता के पुत्र आरव मणिपुर से दिल्ली तक 2500 किमी साइकिल यात्रा करेंगे। वह दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर 15 मई को पहुंचकर तिरंगा फहराएंगे। बृहस्पतिवार को आरव यहां पहुंचे।

मालवीय मार्ग स्थित एक होटल सभागार में उनका स्वागत चिकित्सकों व आईएमए के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। सोलह सौ किमी यात्रा कर यहां पहुंचे आरव ने कहा कि वह नेताजी से प्रभावित होकर इस यात्रा पर निकले हैं। आरव ने बताया कि 14 अप्रैल से उन्होंने यह यात्रा इस नाते शुरू की है क्योंकि 14 अप्रैल 1944 के नेताजी ने मणिपुर के मोहरांग में इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) का तिरंगा फहराया था। 125वीं जयंती पर नेताजी के आदर्शों का संदेश लेकर दिल्ली तक जाएंगे, जिससे लोगों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगे। आरव ने बताया कि मेरे दादाजी बचपन से मुझे स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां और किस्से सुनाते रहे। इसी को आत्मसात कर मैंने इस यात्रा की योजना बनाई है। यात्रा में आरव के हड्डी रोग विशेषज्ञ पिता डॉ. अतुल भारद्वाज भी साइकिल से ही साथ दे रहे हैं। बताया कि असम, नागालैंड, बिहार सहित अन्य राज्यों से होते हुए वह यहां करीब 1600 किमी की यात्रा करने के बाद पहुंचे हैं। जगह-जगह लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया है। यहां पहुंचने आरव व चिकित्सक पिता का स्वागत आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. रंगजी द्विवेदी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. अभिजात, डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. वीके वर्मा सहित अन्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed