{"_id":"5ded3a2f8ebc3e1bc3643810","slug":"aquesed-basti-news-gkp3324960155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से विवाद बढ़ा, ग्राम प्रधान समेत 67 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड के हमले से विवाद बढ़ा, ग्राम प्रधान समेत 67 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड के हमले से विवाद बढ़ा, ग्राम प्रधान समेत 67 पर केस
रुधौली। क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान सांड के हमले से घायल व्यक्ति की शिकायत पर भिड़ गए। मामला तब गंभीर हो गया जब घायल की तरफ से ग्राम प्रधान सहयोगियों के साथ दूसरे ग्राम प्रधान पर हमलावर हो गए। बचाव में ग्राम प्रधान ने रिवाल्वर तान दी। लोगों ने बीच-बचाव कर अलग किया। पुलिस ग्राम प्रधानों को थाने ले गई। जहां ग्राम प्रधान उनके सात सहयोगियों समेत अज्ञात पर 60 मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक रुधौली सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। घटना शनिवार सुबह की है। रौनाकला के एक व्यक्ति को सांड ने घायल कर दिया। सूचना पर गांव के प्रधान गुलाम नबी सहयोगियों संग मझौवा काला द्वितीय के ग्राम प्रधान मायाराम चौधरी के पास पहुंच गए। उन्हीं की गोशाला का सांड होने का आरोप लगाने लगे। जिसे लेकर बहस होते होते मामला बिगड़ गया। प्रधान गुलाम नबी ने मयाराम चौधरी पर हमला कर दिया जिससे मयाराम को चोटें लगीं।प्रधान के साथ आई भीड़ को देख मयाराम चौधरी ने लाइसेंसी रिवाल्वर प्रधान पर तान दी। जिसके बाद लोग पीछे हटे। इस दौरान जुटे गांव के लोगों ने दोनों को अलग किया। घटना की जानकारी होते ही रुधौली पुलिस पहुंच गई। दोनों ग्राम प्रधानों को थाने ले आई। रविवार को ग्राम प्रधान मायाराम के बड़े भाई बाबूराम की तहरीर पर प्रधान गुलाम नबी के साथ रौनकला निवासी सलाम, नियाज, जलील, सलीम, पप्पू, अतीकुर्रेहमान तथा 60 अन्य पर दंगा भड़काने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। ग्राम प्रधान गुलाम नबी सहित चार लोगों को जेल भेजा। अन्य की तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को इस प्रकार की चुनौती देगा पुलिस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। ग्राम प्रधान खुद जिम्मेदार होते हुए भी भीड़ के साथ शांति भंग करने की कोशिश की।