फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aprajita,aprajita progarm.,aprijata basti

आत्मनिर्भर होंगी बेटियां तो समाज में मिलेगा सम्मान

Sat, 09 Jan 2021 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
aprajita,aprajita progarm.,aprijata basti
आत्मनिर्भर होंगी बेटियां तो समाज में मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

- एचआर उपाध्याय इंटर कालेज बढ़ौनी बनकटी में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित हुई संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एचआर उपाध्याय इंटर कॉलेज बढ़ौनी, बनकटी में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को नारी सशक्तीकरण विषय पर संगोष्ठी हुई। इसमें छात्राओं को महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इसमें जिसमें 190 छात्राओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष लालगंज ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है। नारी जागरूकता हो और स्वस्थ रहे, इसे लेकर सरकार से लेकर प्रशासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। स्वस्थ और निर्भीक नारियां ही सामाजिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। बस जरूरी है अनुकूल माहौल की। घर से लेकर स्कूल तक बेटियों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उनकी हौसला आफजाई की जानी चाहिए। जिससे उनके मन में बैठा हुआ डर समाप्त हो जाए। जिस दिन बेटियां आत्म निर्भर हो जाएंगी उस दिन उन्हें परिवार से लेकर समाज तक सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुुआ। छात्रा रीना अग्रहरि, अनीषा चौधरी एवं अंतिमा मौर्या ने सरस्वती वंदना, मनतसा खान, तनु शर्मा व रिंकी मौर्या ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि कोरोना से बचाव के बारे में जो जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। उनको स्वभाव में उतार कर महामारी को हराने में जुट जाएं। टीकाकरण की सरकार तैयारी कर रही है। बावजूद इसके कोरोना महामारी को नजरंदाज नहीं करना है। मास्क का नियमित प्रयोग करें। आपस में दूूरी बनाएं रखें और थोड़ी देर पर हाथ भी धुलते हैं। प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास जगेगा। कार्यक्रम में रीना, सृष्टि, शिखा, संजना, श्रेया, एवं नीलम आदि ने नारी सशक्तीकरण संबंधित सवाल पूछे।
कार्यक्रम में राम कुमार यादव, ज्योति प्रजापति, अर्पिता पाल, प्रिया अग्रहरि, माधुरी अग्रहरि, सौम्या उपाध्याय, श्रेया पांडेय, अमीषा पटेल, कोमल यादव, माधुरी अग्रहरि, शिखा वर्मा और रंजना पटेल आदि मौजूद रहीं।
जीवन का लक्ष्य तय करें
कांस्टेबल प्रिया मिश्रा, स्वीकृति मिश्रा ने कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करें। उसी के अनुसार कार्य करें। पूरे मनोयोग से बगैर समय गंवाए लग जाएं। आपको निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। समाज में सम्मान के लिए आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है।

आत्मनिर्भर बनने की सीख मिली
छात्रा तान्या और अंतिमा मौर्या अपराजिता कार्यक्रम खुद के पैर पर खड़े होने की सीख देने वाला है। इससे सामाजिक बदलाव होगा। महिलाएं सशक्त हुईं तो समाज का रूप बेहद खूबसूरत हो जाएगा। बेटियों के जन्म पर भी घरों में खुशियां मनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed