फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Appointment letter assigned to 375 teachers

प्रभारी मंत्री ने 375 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Sat, 17 Oct 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter assigned to 375 teachers
नवनियुक्त शिक्षक को नियुक्ति पत्र देते जिले के प्रभारी मंत्री। - फोटो : BASTI
प्रभारी मंत्री ने 375 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय विद्यालय में शिक्षक पद पर चयनित 375 सहायक शिक्षकों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के प्रभारी व ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसमें पांच नवनियुक्त शिक्षिका भी शामिल हैं। सभागार में वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रिया सिंह, पूर्णिमा पांडेय, दिव्या श्रीवास्तव, रिया सिंह व प्रियंका चौधरी को नियुक्ति पत्र दिए गए। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिले में 395 सीटें अलॉट की गई थीं जिसमें 120 महिलाएं व 275 पुरुष थे। इसमें 114 महिलाएं और 261 पुरुषों ने ही काउंसिलिंग कराई। कुल 375 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया जिसमें 48 शिक्षामित्र भी शिक्षक नियुक्त हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने इस बार जिले के 375 घरों के सदस्य को नौकरी देकर उनकी दीपावली भव्य कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल बंद होने के बाद प्रतिदिन 10 परिवारों से संपर्क कर उन्हें अपने पाल्यों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। सरकार लगातार बेसिक स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने का काम कर रही है। वहीं, कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में अभिभावकों का विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम को विधायक अजय सिंह व संजय प्रताप जायसवाल ने संबोधित किया। डीएम आशुतोष निरंजन ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह को जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, बीएसए जगदीश शुक्ला ने भी संबोधित किया। संचालन प्रधानाध्यापक सर्वेष्ट मिश्रा ने किया। मौके पर एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, पीडी आरपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला, सुनील पांडेय, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed