फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Application started for national income and merit based scholarship

Basti News: राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Thu, 08 Aug 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Application started for national income and merit based scholarship
माध्यमिक शिक्षा व परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी ले सकते हैं लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए पांच अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के तहत छात्रवृत्ति लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना में माध्यमिक व परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। आवेदन पांच सितंबर तक होंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 10 नवंबर को जिले के निर्धारित केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने के लिए आवेदक विद्यार्थी को कक्षा सात की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। उनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी शैक्षिक सत्र 2024-25 में किसी भी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये नहीं कर सकते आवेदन
छात्रवृत्ति योजना में जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल व प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं माने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed