फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anti snak vanam will available in all health center

स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगा इलाज, मुहैया होगी एंटी स्नैक बैनम

Thu, 07 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anti snak vanam will available in all health center
स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगा इलाज, मुहैया होगी एंटी स्नैक वेनम
विज्ञापन

बस्ती। बरसात के मौसम में जहरीले सांप-बिच्छुओं की चपेट में आकर हर साल अनेक पीड़ितों की मृत्यु हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को बचाने की कवायद प्रशासन ने शुरू कर दी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था मुहैया कराई गई है। इसके अलावा केंद्र पर एंटी स्नैक बेनम की भी उपलब्धता रहेगी।
यह निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए हैं। कहा कि सर्पदंश से मृत्यु पर परिजनों को चार लाख रुपये अहेतुक सहायता दी जाएगी। बताया कि बारिश के मौसम में हर साल दूरदराज और जंगली इलाकों में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोत्तरी हो जाती है। कई बार लोगों को समय से उचित उपचार नहीं मिल पाता, जिससे असमय ही लोगों की मौत तक हो जाती है। डीएम ने इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उसके बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आदेश जारी कर सभी सीएचसी स्तर पर एंटी स्नैक वेनम की उपलब्धता बनाए रखने को कहा है। साथ ही सर्पदंश से प्रभावित होने वालों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराने को निर्देशित किया है। डीएम ने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए चिकित्साधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाए। सीएमओ स्तर से भी इसकी समीक्षा की जाए।
विज्ञापन

------
सात दिन में मिले पीड़ित परिवारों को अहेतुक सहायता
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है कि सर्पदंश से होने वाली मृत्यु के मामलों में पीड़ित परिवारों को सात दिन के अंदर अहेतुक सहायता उपलब्ध करा दिया जाए। कहा है कि मृतक का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जाए। पीड़ित सहायता के लिए अपने क्षेत्र के लेखपाल, एसडीएम अथवा डीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते है। कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें बल्कि प्रभावित व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed