फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anti-polio drops to be administered to 4.58 lakh children... campaign starts on the 28th.

Basti News: 4.58 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी खुराक...अभियान 28 से

Sat, 13 Jun 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Anti-polio drops to be administered to 4.58 lakh children... campaign starts on the 28th.
बस्ती। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच देने के लिए पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जनपद के 4,58,482 बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 28 जून से अभियान शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 1500 से अधिक बूथ बनाए गए हैं। विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि जो टीमें बूथ पर लगाई गई है वह समय ये उपस्थित हो जाएंगी। जिससे जो अभिभावक बच्चों को लेकर बूथ पर आएं, उन बच्चों को समय से पोलिया का ड्राप पिला दिया जाए।
विज्ञापन

बताया कि अभियान की सफलता के लिए हर बूथ पर तीन-तीन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम की कड़ी मानीटरिंग के लिए सेक्टर मेडिकल ऑफिसर और सुपरवाइजरों को तैनात किया जाएगा, जो लगातार बूथों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर ब्लाॅक में चार मेडिकल ऑफिसर रहेंगे। पूरे जनपद में 400 से अधिक सुपरवाइजर लगाए गए हैं। कोई भी बच्चा न छूटे, इसके लिए 29 जून से तीन जुलाई तक टीमें घर-घर जाएंगी। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा छूट जाता है, तो उसे छह जुलाई को कवर किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी, सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार, डीपीओ राजेश कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर, बीएसए अनूप कुमार, डिप्टी सीएमओ बृजेश शुक्ल मौजूद रहे।

---
28 को निकलेगी जागरूकता रैली
मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को विशेष निर्देश दिए है। बीएसए अनूप कुमार को कहा कि वह 28 जून को बेसिक के विद्यालयों को खोलने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करें। बच्चों को बुलाओ टोली के माध्यम से जागरूकता रैली निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed