फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anti erosion bags did not work in Madarhawa... Tree collapsed, now it's the house's turn

Basti News: मदरहवा में नहीं काम आई कटानरोधी बोरियां... ढह गया पेड़, अब घर की बारी

Fri, 23 Aug 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Anti erosion bags did not work in Madarhawa... Tree collapsed, now it's the house's turn
रामपुर कलवारी तटबंध केबाढ़ प्रभावित गांव बैराड़ी एहतमाली व महुआ गांव के पास कटान कर रही सरयू नद
- महुआपार कला और मदरहवा में आज पहुंचेगी राहत सामग्री किट
विज्ञापन

- कटान की रोकथाम के लिए बचाव कार्य जारी, दहशत में ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बैराड़ी एहतमाली के मईपुर और महुआपार कला के मदरहवा गांव में सरयू नदी का कटान जारी है। दो दिन से यहां नदी में डाली जा रही कटानरोधी बोरियां काम नहीं आईं। बृहस्पतिवार को मदरहवा में जिस पेड़ के पास कटानरोधी बोरियां डाली गई थीं, वहां नदी कटान करते हुए आबादी क्षेत्र में पहुंच गई। पेड़ नदी की धारा में ढह गया। वहीं घर-मकान कटान के मुहाने पर आ गए।
यहां नदी कटान करते हुए भोले पुत्र अगनु के घर तक पहुंच गई है। उनके घर को निगलने के लिए नदी आतुर दिख रही है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। कई परिवार अपना घर खाली करने पर विवश हो गए हैं। घर में रखे सभी सामान लेकर लोग तटबंध एवं अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं। अब तक इस गांव के दो लोगों का छप्पर नदी की धारा में विलीन हो चुका है।
विज्ञापन

कटान से गांव को बचाने के लिए बाढ़ खंड की ओर से करीब 150 मजदूर लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को सांसद रामप्रसाद चौधरी और महादेवा विधायक दूधराम बाढ़ प्रभावित गांव का जायजा लेने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का वादा किया। ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से अभी किसी तरह की राहत सामग्री नहीं मिलने की शिकायत की। प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए प्राथमिक विद्यालय बाढ़ शरणालय बनाया गया है। यहां अभी भोजन आदि की व्यवस्था नहीं है। पीड़ित अपने बच्चों के साथ भूखे रहने को मजबूर हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि नदी तेजी से कटान कर रही है। प्लाॅस्टिक की बोरी में मिट्टी एवं अन्य कटानरोधी सामग्री भरकर डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
तहसील में तैयार हुई 50 राहत सामग्री किट, आज पहुंचेगी
एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांव मईपुर और मदरहवा की विशेष निगरानी कराई जा रही है। यहां रहने वाले लोगों से घर खाली कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बचाव कार्य जारी है। तहसील में राहत सामग्री किट तैयार कराई जा रही है। 50 किट की पहली खेप शुक्रवार तक बाढ़ पीड़ितों में वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed