फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   another death from corona

कोरोना से एक और मौत, 39 संक्रमित पाए गए

Sat, 08 Aug 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
another death from corona
कोरोना से एक और मौत, 39 संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों की संख्या 360, तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव पर 25 को मिली अस्पताल से छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना से शनिवार को एक और मौत हो गई। इसके अलावा 39 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1111 पहुंच गई है। 25 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 717 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 360 हो गई है। मृतकों की संख्या 34 पहुंच गई है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।

जिले में कोरोना के एक के बाद एक अब तक 1111 मामले सामने आए हैं। इसके चलते प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिले में अब तक 212 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। सदर तहसील में 145, हर्रैया में 40, भानपुर में 20 और रुधौली में सात स्थानों को कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित है। डीएम ने बताया कि जिले अब तक 39846 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। 39038 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 37894 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अभी 808 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। शनिवार को 1199 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed