{"_id":"64ea485fff6af187640c3d44","slug":"animal-catele-pound-basti-news-c-207-1-bst1001-3359-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़कों पर घूम रहे 19 मवेशी पकड़कर भेजे गए गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़कों पर घूम रहे 19 मवेशी पकड़कर भेजे गए गोशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर पालिका टीम ने शुक्रवार की रात छुट्टा मवेशियों के धर पकड़ का अभियान जारी रखा। घंटों प्रयास के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क एवं खुली जगहों पर मौजूद मिले 19 छुट्टा पशु पकड़े गए। जिन्हें गोशाला भिजवाया गया।
अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पालिका टीम काऊ कैचर के साथ शहर में निकली। इस दौरान विभिन्न हिस्सों में विचरण कर रहे 19 छुट्टा मवेशी पकड़े गए। शहर के रोडवेज, अस्पताल रोड, पचपेड़िया मार्ग, पुरानी बस्ती क्षेत्र से काउ कैचर के जरिये पशुओं की धरपकड़ की गई है। एक दिन पहले भी टीम ने 12 छुट्टा मवेशियों को पकड़ा था। ईओ ने बताया कि दो दिन के अभियान में कुल 31 छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। शीघ्र ही समूचे शहर को छुट्टा मवेशियों से मुक्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने सख्त हिदायत दी कि पशु पालक अपने मवेशियों को कतई खुला न छोड़ें। यदि पकड़े गए तो संबंधित पशुपालक से जुर्माना वसूल किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में अधिकांश पालतू मवेशियों को सुबह-शाम दूध निकालने के बाद छोड़ दिया जाता है, जिससे यह मवेशी सड़क या खेतों में पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे पशुपालकों पर कार्रवाई की जाएगी।