फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angry ASHA workers submitted memorandum due to non-payment

Basti News: भुगतान न होने से नाराज आशा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Angry ASHA workers submitted memorandum due to non-payment
आशा कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
बस्ती। आशा कर्मचारियों ने बुधवार को लिखित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। देयकों का भुगतान न होने से नाराज आशा कर्मियों ने मंडल अध्यक्ष विमला यादव की अगुवाई में एसडीएम को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंना। ज्ञापन में जिला महिला अस्पताल में सुविधा शुल्क लिए जाने का स्पष्ट उल्लेख है। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो आशा कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष विमला यादव ने कहा कि आशा कर्मचारियों का राज्य बजट द्वारा बढोतरी पारिश्रमिक प्रोत्साहन राशि 1500 रुपये निर्धारित है। सीएचसी मरवटिया में इसका भुगतान आठ माह से नहीं किया जा रहा है। दस्तक अभियान में आशा कर्मचारियों से लिए जा रहे कार्यों के बदले उनका भुगतान नहीं हो रहा है। पिछले तीन माह मार्च, अप्रैल और मई का प्रोत्साहन राशि भी नहीं दिया गया है। जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूताओं को शासन स्तर पर जेकेएस योजना के तहत समुचित भोजन और पोषाहार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। यहां महिला दलालों का भी काॅकस है। इसे खत्म कराया जाए। इस अस्पताल में प्रसूताओं के परिजनों से सामान्य और सीजर आपरेशन में की जा रही मनमानी वसूली और शोषण को बंद होना चाहिए। टीकाकरण पूर्णतया निशुल्क है। बावजूद इसके लोगों से धन उगाही की जाती है। लैब में खून, पेशाब आदि की जांच में वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर संजू चौधरी, सुमन तिवारी, विमला, संगीता, साधना, श्यामपति, पिंकी गुप्ता, ऊषा सिंह, वंदना, पूर्णिमा, पूनम, कुसुम, कांती, रीता देवी, सोना देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed