फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anger flared up against BDA's master plan

बीडीए की महायोजना के खिलाफ भड़का आक्रोश

Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Anger flared up against BDA's master plan
बीडीए के विरोध में मनाव शृंखला बनाते लोगा। - फोटो : BASTI
बीडीए की महायोजना के खिलाफ भड़का आक्रोश
विज्ञापन

डीएम से मिले पुरानी बस्ती के व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
गांधीनगर में बनाई मानव शृंखला, आंदोलन की बन रही रणनीति
बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) की महायोजना-2031 के खिलाफ व्यापारी व आम जन सड़क पर उतर आए हैं। एक अगस्त से बडे़े स्तर पर आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू गई है। शुक्रवार को पुरानी बस्ती के व्यापारियों ने महायोजना के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रियंका को सौंपा। गांधीनगर में व्यापारियों व आमजन ने मानव शृंखला बनाकर विरोध जताया।
बीडीए की महायोजना के खिलाफ व्यापारी नेता गौरव गुप्ता ‘विक्की’ के नेतृृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने महायोजना को तत्काल समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्राधिकरण लागू होने से सबसे ज्यादा परेशानी मध्यम वर्गीय व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हो रही है। कोरोना काल के बाद ऐसे ही आम जनमानस आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि विकास प्राधिकरण व्यवस्था से भवन निर्माण में काफी कमी आई है। भवन निर्माण संबंधी रोजगार करने वाले बेरोजगार हो गए हैं। व्यापारी नेता गौरव ने डीएम को बताया कि बस्ती छोटा शहर है। विकास प्राधिकरण लागू करने का जो मापदंड किसी जिले के लिए चाहिए उस मापदंड पर बस्ती खरा नहीं उतरता है। इस मौके पर अंकुर वर्मा, सतीश चंद्र सिंघल, महंत मोनू शर्मा, सत्यजीत जायसवाल, रंजीत रौनियार, सर्वजीत जायसवाल, अमित गुप्ता, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीए की महायोजना 2031 के खिलाफ पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के नेेतृत्व में व्यापारियों ने गांधीनगर में शुक्रवार को मानव श्रृंखला बनाई। हनुमान मंदिर से गांधीनगर बाजार 500 फीट लंबे बैनर के साथ व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशीष शुक्ल, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, अनुज, सहित व्यापारी व आमजन मौजूद रहे।
अब 30 सितंबर तक लिए जाएंगे आपत्ति व सुझाव
बस्ती। महायोजना-2031 पर आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए डीएम व बीडीए क उपाध्यक्ष प्रियंका निंरजन ने एक माह का समय बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। बीडीए सदस्यों के सुझाव पर डीएम ने यह निर्णय लिया है।
डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बीडीए के सदस्यों व अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान नक्शे से लोगों में भ्रम की स्थिति है। इसे दूर करने के लिए अभी और समय की आवश्यकता है। महायोजना का नक्शा सेट लाइट से प्राप्त चित्र के अनुसार है। वर्ष 2021 की महायोजना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सड़कों का चिह्निकरण पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत से प्राप्त सूचना के अनुसार किया गया है। चार मीटर वाली सड़कों को फिर से सूचीबद्ध किया जाएगा। महायोजना में जो सड़क व बाजार छूट गए हैं, उन्हें भी शामिल किया जाएगा।

इस मौके पर जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महेंद्रनाथ यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदस्य प्रेम सागर त्रिपाठी, रूपम श्रीवास्तव, चुनमुन लाल, प्रमोद कुमार, मो. इद्रीश, विवेक चौधरी, आलम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed