{"_id":"61be24877057cc4a710581fc","slug":"andolan-on-27-december-basti-news-gkp4203873113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बनाई 27 दिसम्बर के आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बनाई 27 दिसम्बर के आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारों के लिये एकजुट हों शिक्षक, कर्मचारी- उदयशंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक की ओर से घोषित आगामी 27 दिसम्बर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले राष्ट्रीय आन्दोलन की रणनीति पर विचार हुआ। धरने में सभी राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों को पत्र देकर आमंत्रित करने की सहमति बनी कि वे पुरानी पेंशन नीति बहाली सहित अन्य मुद्दों पर समर्थन करें। यह निर्णय शुक्रवार को प्रेस क्लब में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को शिक्षक बनाने, रसोईयों के विनयमितीकरण सहित सातवां वेतन एवं विभिन्न बकाया भुगतान की मांग को लेकर 27 दिसम्बर को जिला स्तर पर धरना देकर ज्ञापन दिया जायेगा। कहा कि आन्दोलन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ ही शिक्षक, शिक्षा मित्र, सफाईकर्मी, रसोईया, अनुदेशक, आंगनवाड़ी सहित सभी संविदाकर्मी हिस्सा लेंगे। रविवार को सभी ब्लाक संगठन के पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री की पांच टीम बनायी जायेंगी जो सोमवार 20 दिसम्बर से अलग-अलग न्याय पंचायतों के विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक, शिक्षा मित्र, सफाईकर्मी, रसोईया, अनुदेशकों से 27 दिसम्बर को बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरने में हिस्सा लेने का आग्रह करेगी।
संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह, अखिलेश मिश्र, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, महेश कुमार आदि ने एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर सन्तोष शुक्ल, बब्बन पाण्डेय, रामभरत वर्मा, अखिलानन्द यादव, दिवाकर सिंह, इन्द्रसेन मिश्र, राजेश कुमार, विनय कुमार, त्रिलोकीनाथ, रजनीश मिश्र, आनन्द प्रताप सिंह, उमाशंकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।