फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of married woman found hanging from fan

Basti News: पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Jan 2023 04:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि मृतका के पति सुनील, सास व अन्य के विरुद्घ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging from fan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के उमरिया गंगाराम गांव में रविवार रात 24 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान वार्ड नंबर आठ आदि शक्ति नगर निवासी तुलसीराम ने अपनी बेटी गौरी की शादी 15 जून 2021 को हर्रैया थाना क्षेत्र उमरिया गंगाराम निवासी सुनील कुमार के साथ की थी। दोनों का एक सात माह का बेटा भी है। सुनील कुमार का कहना है कि रविवार को वह परशुरामपुर में मजदूरी करने गया था। देर शाम जब घर लौटा तो देखा कि पत्नी गौरी का शव कमरे में पंखे के सहारे लटक रहा है। घर में उसकी बूढ़ी मां के अलावा कोई अन्य और नहीं है।
विज्ञापन


मृतका की बहन सपना ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करते रहते थे। इन्हीं लोगों ने बहन की हत्या की है। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय व नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता तुलसीराम ने हर्रैया थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि मृतका के पति सुनील, सास व अन्य के विरुद्घ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed