{"_id":"68c5cdf2f729d2bf7c0d9532","slug":"an-event-will-be-organized-on-the-death-anniversary-of-mahant-avedyanath-on-15th-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143820-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर 15 को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर 15 को होगा आयोजन
Sun, 14 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के निकट सम्पन्न हुई। राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से रोडवेज के पास गिरिराज मैरेज हाल में संगोष्ठी, समरसता सहभोज और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि इस अवसर पर धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरिओम पाठक मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अतुल सिंह, प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा, राजमाता आशिमा सिंह सहित अनेक विशिष्टजन शामिल होंगे।
अखिलेश सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने न केवल आध्यात्मिक साधना की बल्कि सामाजिक जनजागरण और गोवंश की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। हिन्दू समाज की एकता और सोशल इंजीनियरिंग पर उनका विशेष जोर था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित हिन्दू युवा वाहिनी भी कहीं न कहीं उनकी इसी सोच से प्रेरित रही।
विज्ञापन
बैठक में सौरभ तिवारी, राकेश सिंह, विंद गोपाल त्रिपाठी, विष्णु प्रताप सिंह, आशीष उर्फ कल्लू बाबा, चंद्रमणि पाठक सानू, विपिन सिंह, भोला जायसवाल, अंकित सिंह, सतीश पांडेय ‘पप्पू’, किशन गुप्ता, जग नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।