फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amidst protests from teachers' organisations, the Education Department has clubbed 86 schools.

Basti News: विरोध के बीच 86 स्कूल युग्मित

Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Amidst protests from teachers' organisations, the Education Department has clubbed 86 schools.
बस्ती। शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच शिक्षा विभाग ने 86 स्कूलों का युग्मन कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

16 जून को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने कम संख्या वाले स्कूलों का पास के स्कूलों में युग्मन करने का निर्देश दिया था। बीएसए अनूप कुमार ने बीईओ से युग्मन वाले स्कूलों की रिपोर्ट मंगाई थी। पहले 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के युग्मन का निर्णय लिया गया था। लेकिन, ऐसे स्कूलों की संख्या करीब 732 है।

बाद में तय किया गया कि जिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या 30 से कम है, पहले उन स्कूलों का युग्मन किया जाएगा। जिले में ऐसे स्कूलों की संख्या करीब 150 है। इन सभी 150 स्कूलों की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों से मंगाई गई थी तथा उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे इनके युग्मन के लिए पास के विद्यालयों का चयन करें। फिलहाल इनमें से 86 स्कूलों का युग्मन अंतिम रूप से कर दिया गया है और जिलाधिकारी ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed