फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   amid administrative strictness

Basti News: प्रशासनिक सख्ती के बीच अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 19 Feb 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 19 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
amid administrative strictness
दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 19055 अभ्यर्थी, 961 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

दो पाॅलियों में 22 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा, दिनभर दौड़भाग करते रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 20,016 में से 19055 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 961 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पाॅलियों में कराई गई। दूसरे दिन प्रशासनिक सख्ती जबरदस्त थी। पहले दिन साॅल्वर पकड़े जाने से परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक अधिकारी दौड़भाग करते रहे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी होती रही।
प्रथम पॉली की परीक्षा निर्धारित 22 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। इसमें आवंटित 1008 में से 391 अभ्यर्थी अनुपस्थित हुए। 9617 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दूसरी पॉली की परीक्षा दिन में तीन से पांच बजे तक कराई गई। हुई। इसमें आवंटित 10008 में से 570 अनुपस्थित रहे। 9438 अभ्यर्थी परीक्षा शामिल हुए। दो पॉलियों की परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर सख्ती का माहौल रहा।
विज्ञापन

पहले दिन द्वितीय पॉली की परीक्षा के दौरान उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में साॅल्वर पकड़े जाने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया था। आईजी आरके भारद्वाज, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी कृष्ण गोपाल, नोडल अधिकारी एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र समेत कई अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान काफी सख्ती बरती गई। सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक और रेटिना जांच कराई गई। कागज, पेन ड्राइव, ब्लूट्रूथ, फोन, घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। महिला अभ्यर्थियों के पर्स, शाल, हाथ में बंधे धागे, बालों में लगे कलेचर यहां तक मंगलसूत्र भी उतरवा लिए गए। केवल पेन और प्रवेश पत्र के साथ प्रवेश करने की अनुमति मिली।

...

रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर रहा अभ्यर्थियों का जमावड़ा
सभी 22 केंद्रों पर चल रही परीक्षा की कंट्रोल रूम से एक-एक कक्ष पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी गई। फिलहाल दूसरे दिन किसी भी केंद्र से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। सुबह और शाम की पॉली की परीक्षा खत्म होते ही शहर में अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, रविवार होने के कारण शहरी आवागमन का भार कम था इसलिए कहीं जाम की स्थिति नहीं बनी। मगर, दिन में 12 बजे और शाम पांच बजे के बाद रोडवेज, रेलवे स्टेशन और बड़ेवन पर वाहनों का इंतजार करते बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखा गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर भी अभिभावकों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed