फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambulance personnel did a ruckus

छह सूत्री मांगों के समर्थन में एंबुलेंस कर्मियों ने किया चक्का जाम

Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ambulance personnel did a ruckus
एंबुलेंस कर्मियों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में एंबुलेंस खड़ी कर कर्मियों ने दिया धरना
कर्मियों को समायोजित करने की मांग पर अड़े आंदोलनकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जीवनदायिनी एंबुलेंस संगठन के बैनर तले व एंबुलेंस संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय व जिला महामंत्री आरबी साहू के नेतृत्व में कर्मियों ने मांगों के समर्थन में चक्का जाम किया। एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल में अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी और वहीं धरना देने लगे। बाद में एंबुलेंस को जीआईसी ग्राउंड में खड़ा कर दिया गया। संघ के जिला महामंत्री आरबी साहू ने बताया कि प्रदेश में जीवनदायिनी एंबुलेंस संघ के समस्याओं का जब तक कोई निराकरण नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
साहू ने बताया कि सरकार से संगठन की मांग है कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कर्मियों को समायोजित किया जाए, कंपनी बदलने के बाद कर्मियों को न बदला जाए, अनुभवी कर्मियों को ही रखा जाए। कोरोना योद्धा कर्मियों को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए, शहीद एंबुलेंस कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख का बीमा सरकार जारी करे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, उप कोषाध्यक्ष रमेश यादव, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, जिला संगठन मंत्री राममणि ओझा, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर पांडेय, उप मीडिया प्रभारी अनूप पांडेय, जिला प्रवक्ता महेंद्र कुमार, जिला सलाहकार शंभूनाथ, रमेश यादव, रविप्रताप पाठक, अभय पाठक, अंकित पांडेय, श्यामसुंदर, परमात्मा प्रसाद, कुशल यादव, श्रीनिवास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री आरबी साहू ने कहा कि एंबुलेंस कर्मियों से सरकार व शासन को कोई सहानुभूति नहीं है। क्योंकि कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मी अपनी जान पर खेलकर कोरोना पॉजिटिव व शवों को पहुंचाता था। आपदा काल में जब सब दहशत में थे तो उस समय एंबुलेंस कर्मी बिना जान की परवाह किए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। ऐसे में सरकार को अब उनके संबंध में गंभीर निर्णय लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो कर्मी अब आरपार का संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि यह चक्का जाम मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। कहा कि एंबुलेंस कर्मी तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, मगर यहां कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया है। अब जब एंबुलेंस कर्मियों की स्थिति को जानने की जरूरत कोई अधिकारी नहीं समझता तो फिर अब मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मरीज रहे परेशान
एंबुलेंस चालकों के चक्का जाम से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 108 पर फोन करने के बाद भी कइयों को मदद नहीं मिली। ऐसे में उन्हें निजी वाहनों या फिर निजी एंबुलेंस से अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed