फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambulance dead body from Rajasthan to Kushinagar accident

Basti News: राजस्थान से शव लेकर कुशीनगर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 24 Jun 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ambulance dead body from Rajasthan to Kushinagar accident
पुरानी बस्ती थाने के परसा जाफर के पास दुष्र्टनाग्रस्त हुई  राजस्थान से कुशीनगर जा रही एंबुलेंस
बस्ती। राजस्थान से शव लेकर कुशीनगर के कप्तानगंज जा रही एंबुलेंस फोरलेन पर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा जाफर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक घायल हो गया। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थानाक्षेत्र के पचार निवासी सुभाष पुत्र राम अवध गंगानगर राजस्थान रहते थे। जहां बीमार होने से उनकी मृत्यु हो गई थी। सूचना पर उनके चाचा गंगासागर राजस्थान गए और एक एंबुलेंस से सुभाष का शव लेकर घर जा रहे थे। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के परसा जाफर के पास पीछे से किसी वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दिया। जिससे अनियंत्रित एंबुलेंस आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। जिससे एंबुलेंस का अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एसओ अशोक सिंह ने बताया कि एंबुलेंस चालक रोहितास नायक निवासी फरसेवाला थाना गूमड़ वाली जिला गंगानगर राजस्थान को चोटें आई हैं। शव को दूसरे वाहन से भेजवाया गया। घायल चालक को जिला अस्पताल भेजकर उसके पिता को मोबाइल फोन से सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed