फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amar ujala Foundation Voters Awaraness programme

हम बढ़ाएंगे वोट फीसद, आधी आबादी में भरपूर उत्साह

Sun, 27 Feb 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Foundation Voters Awaraness programme
जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने केे लिए आधी आबादी ने लिया संकल्प
विज्ञापन

बनकटी/बस्ती। लोकतंत्र में आधी आबादी की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी पुरुष समाज की। मतदाता जागरुकता की कड़ी में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय में शनिवार को आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में छात्राओं ने अनिवार्य रूप से मतदान करने के साथ परिवार के सदस्यों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया और कहा कि आधी आबादी में चुनाव को लेकर खूब उत्साह है, हम वोट प्रतिशत जरूर बढ़ाने में कामयाब होंगे।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बनकटी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमरजीत ने मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि सभी को तीन मार्च को मतदान करने व दूसरे को मतदान के लिए प्रेरित करना है। यह नागरिक के रूप में लोकतंत्र के प्रति उनका नैतिक दायित्व भी है। विशिष्ट अतिथि युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने पहली बार मतदाता बनी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनिवार्य रूप से मतदान का संकल्प दिलाया। इसी क्रम में रामप्रकाश तिवारी, धर्मपाल तिवारी, प्राचार्य अनीता मौर्य, ज्योति पाल ने छात्राओं को जागरूक कर अमर उजाला फाउंडेशन की पहल की सराहना करते छात्राओं को बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेने को प्रेरित किया। इस अवसर पर सुधीर मोहन त्रिपाठी, सुनील कुमार गौतम, सुनील कुशवाहा, विजय यादव, शृंखला पाल, नीलम गुप्ता, शिखा पांडेय, श्रेया पांडेय, मुनिराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश की दशा और दिशा बदलने के लिए शत प्रतिशत मतदान में युवाओं को भाग लेना होगा, तभी देश का भला होगा। इसलिए जरूर मतदान करेंगी।
आराधना, छात्रा, बीए प्रथम वर्ष
हर युवा को छात्र को मतदान के प्रति जागरूक होना होगा। दूसरों को मतदान के प्रति जागरूक करना यह संकल्प हर युवा को लेना होगा।
अंजली दुबे, छात्रा बीए द्वितीय वर्ष
मतदान लोकतंत्र का आधार है वह को बेकार नहीं जाने देना है। एक-एक वोट का महत्व समझ कर नोटा का प्रयोग न करें। मतदान जरूर करें।
अंकिता अग्रहरि, छात्रा बीएड प्रथम वर्ष
मतदान को मताधिकार भी कहा गया है। इस अधिकार का जब सभी उपयोग करेंगे तो तो ही सही सरकार बनेगी। मतदान जरूर करेंगी।
अंजू पांडेय, छात्रा, बीएड प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed