फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   aman bramad999

अपहृत अमन चौथे दिन बरामद,दो गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
aman bramad999
अपहृत अमन चौथे दिन बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। सब्जी व्यापारी के अपहृत बेटे को पुलिस ने रविवार भोर में बरामद कर लिया। स्वॉट टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से इस मामले में लालगंज के रामजानकी कन्या इंटर कॉलेज महादेवा बाजार के पास दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि 50 लाख रुपये फिरौती के लिए महसों निवासी सब्जी व्यापारी हरी सोनकर के 19 वर्षीय बेटे अमन सोनकर को बृहस्पतिवार को अगवा कर लिया गया था।
घरवालों ने पुलिस को बताया कि इसी थाने के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी से फोन करवाकर उसे मछली के तालाब पर बुलाया। वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसे छोड़ने के लिए मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। लालगंज पुलिस ने पिता, बेटी व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। शनिवार को इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने महुली मार्ग पर जाम लगाया था।
विज्ञापन

रविवार भोर में महादेवा बाजार के पास अमन को बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी बेटी के पिता और देवेश उर्फ नरायन भारती निवासी भिलेन्दरी थाना खजनी जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कट्टा, कारतूस व चाकू बरामद किया गया। थाना प्रभारी अनिल सिंह के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि रंगदारी के तौर पर मोटी रकम वसूलने के लिए अपहरण किया था। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि स्वॉट, सर्विलांस टीम की मदद से यह कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर का हिस्ट्रीशीटर शामिल
गोरखपुर के खजनी थाने के भिलेन्दरी निवासी जिस देवेश उर्फ नरायन भारती की मदद से घटना को अंजाम दिया गया वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर और हरियाणा में उसके विरुद्ध नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मुख्य अभियुक्त लड़की के पिता के खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक केस कोतवाली और लालगंज में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed