फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   almost directors elected unopposed

समिति चुनाव: अधिकतर निर्विरोध चुने गए डायरेक्टर

Sun, 21 Jan 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
almost directors elected unopposed
मुंडेरवा सहकारी गन्ना विकास समिति का डायरेक्टर चुने जाने पर लोगों ने माला पहनाकर किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। किसान सेवा सहकारी समितियों में डायरेक्टर पद के लिए शनिवार को कई जगह चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। एक ही नामांकन के चलते कई डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। यह चुनाव कलवारी, टिनिच और मुंडेरवा में शांतिपूर्ण नामांकन प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली।
विज्ञापन


गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक डायरेक्टर पद के लिए समिति के सचिव विचित्र मणि वर्मा और चुनाव अधिकारी मनोज कुमार वर्मा की देखरेख में समिति के नौ सेक्टर के डायरेक्टर पद के लिए कुल नौ लोगों ने ही पर्चा दाखिल किया जिससे सभी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिनमें मातिवर प्रसाद, लल्लू गिरी, संगीता सिंह, कलावती देवी, दशरथ सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश, सुभाष चंद यादव और विनोद सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन


गुलाब श्रीवास्तव, शिव कुमार दूबे, राम तौल शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, अशोक मिश्र, अमर बहादुर सिंह, महेन्द्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।टिनिच साधन सहकारी समिति में डायरेक्टर पद पर सात लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि दो महिला सदस्यों की सीट खाली रही। निर्वाचन अधिकारी पंचायत चंद्र भान ने सुबह दस बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमा माफी से अमित सिंह, शिवपुर से राजदुलारे सिंह, टिनिच शुक्ल से शशि शुक्ला, पछिलौरिया से मतई, बेलवाडाड़ से लछिमन अजगैवाजगंल से गंगाराम, साड़ी हिच्छा से रामप्रसाद मिश्र ने पर्चा दाखिल किया। इन्हें निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित किया गया। महिला सीट रमवापुर व मधवापुर से कोई पर्चा नहीं दाख़िल किया गया जिससे दो सीट रिक्त रह गई।

मुंडेरवा प्रतिनिधि के मुताबिक, समिति में रिक्त चार डायरेक्टर पद के लिए पर्चे भरे गए। निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र यादव और सचिव मुन्नी सिंह यादव की देख रेख में सुबह 10 बजे से चार बजे तक पर्चा दाखिल करने के लिए उम्मीदवार को समय था। सोहनपार से पूर्व चेयरमैन चित्रसेन सिंह के निधन के कारण रिक्त हुए पद पर उनकी पत्नी नीलम सिंह निर्विरोध चुनी गईं।


वहीं कुदरहा से फूलचंद्र चौधरी निर्विरोध चुने गए। लौहरौली के लिए कोई भी पर्चा ही नहीं भरा गया। देईसाड़ से महेंद्र यादव, सुरेश यादव और विमला पाल पत्नी राजेश पाल सहित तीन पर्चे भरे गए। यहां कुल 39 डेलीगेट हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को पर्चा वापसी की तिथि है और 29 जनवरी को चुनाव होगा। नीलम सिंह और फूलचंद्र यादव के निर्विरोध चुने जाने पर उनके समर्थक विश्वजीत पाल, विनोद राय, बब्बू पाल, सत्येेेंद्र बहादुर पाल, पिंकू पाल, महंत पाल, बाबू राम चौधरी, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed